( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के चार विधायकों पर मुकदमा दर्ज किया हुआ है। चारो विधायक लगभग 1500 सफाई कर्मचारियों को इकट्टठा कर सिविक सेंटर पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान जाम लगाने में मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश त्रिपाठी, कोंडली से कुलदीप कुमार, त्रिलोकपुरी से रोहित महरोलिया और मंगोलपुरी से विधायक राखी बिड़लान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधायकों और प्रदर्शनकारियों को रोका तो प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर हमला करने का मामला भी सामने आया है।