( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी का हरिद्वार ग्रामीण उत्तरी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग बहादरपुर जट स्थित एक विद्यालय में संपन्न हुआ। सत्र के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। कार्यकर्ता एक और जहां पार्टी की रीति नीति विचारधारा और सिद्धांतों का अनुसरण कर रहे हैं। वहीं पार्टी के इतिहास की भी जानकारी उनको वक्ताओं के द्वारा मिल रही है और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दलों से इसलिए भी भिन्न है क्योंकि वह पार्टी की पंच निष्ठा को ध्यान में रखते हुए काम करता है।
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि दल से बड़ा देश होता है यह बात कार्यकर्ताओं को समझनी चाहिए और कार्यकर्ताओं को किसी भी नेता या व्यक्ति के बजाय पार्टी के उस मूल सिद्धांत से जुड़ना चाहिए। जिसके आधार पर पार्टी का गठन हुआ है और उसी विचार को ध्यान में रखते हुए जब कार्यकर्ता काम करेगा तो वह तत्व निष्ठ होकर लंबे समय तक पार्टी से उसका जुड़ाव बना रहेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार चौहान सोहनवीर पाल धर्मेंद्र चौहान जिला मंत्री आशु चौधरी नकली सिंह शिवम चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।