( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सीनियर ने जूनियर महिला को व्हाट्सअप पर पोर्न मूवी भेज दी। महिला ने जब बार – बार वजह जानने की कोशिश की तो फोन ने उठाकर sory बोल दिया। महिला ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना ग्वालियर के सेना के एक हॉस्पिटल की है. महिला ने हॉस्पिटल प्रबंधन को भी इसकी जानकीर दी थी। यहां किसी ने इस पर ध्यान नही दिया. जानकारी के मुताबिक, मुरार थाने में मंगलवार एक महिला पहुंची। उसने शिकायत कर बताया कि उसके सीनियर ने उसे मोबाइल पर अश्लील फिल्म भेजी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज की। 33 साल की महिला सचिन तेंदुलकर मार्ग रामवाटिका के पास रहती है। वह सेना के एक अस्पताल में कर्मचारी है। ड्यूटी खत्म करने के बाद उसने घर जाकर वॉट्सएप चेक किया तो देखा कि उस पर सीनियर कर्मचारी मनोज कुमार उर्फ मनीष ने कुछ वीडियो डाले हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पहले तो उन्हें वीडियो कुछ समझ नहीं आए, लेकिन जब उन्हें डाउनलोड किया तो पता चला कि वह पोर्न मूवी थी। यह देखकर महिला हैरान रह गई।