( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। उत्तराखण्ड में हरिद्वार जिले के तहत ही हरिद्वार सदर सीट आती है। हरिद्वार सदर विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा ने 35927 मतों से जीत हासिल की थी। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से अब तक 4 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। चारों बार मदन कौशिक ने हरिद्वार विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। पार्टी ने इस बार भी ( पांचवी बार ) मदन कौशिक को मैदान में उतारा। विधानसभा में अब तक 4 बार चुनाव हुए हैं और चारों बार भाजपा के मदन कौशिक का ही कब्जा रहा है। हरिद्वार विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा से मदन कौशिक ने कांग्रेस के ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को 35927 वोटो से हराया था।
2012 में भी यही दोहराया गया था और भाजपा के मदन कौशिक ने कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 8603 मतों से हराया था। उससे पहले के 2007 के चुनाव में मदन कौशिक ने सपा कैंडिडेट अम्ब्रीश कुमार को 28640 मतों से हराया था और 2002 में भाजपा के मदन कौशिक ने कांग्रेस के पारस कुमार जैन को 2992 वोटो से हराया था।
इस बार फिर भाजपा ने मदन कौशिक को ही मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सतपाल ब्रह्मचारी को दुबारा उम्मीदवार बनाया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने संजय सैनी को टिकट दिया है। जबकि सपा ने भाजपा से बगावत कर चुकी डॉ सरिता अग्रवाल को टिकट दिया। इस बार यह सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो आगामी 10 मार्च को ही पता चल सकेगा पर इस बार मतदाओं ने राजनैतिक पंडितो का सर चकरा रखा है। किसी को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मतदान का ऊंट किस करवट बैठा है या फिर बैठेगा।
उत्तराखंड का चुनाव कार्यक्रम
14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। कुल 70 विधानसभा सीटों पर उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव हुए। उत्तराखंड में कुल 81 लाख 43 हजार 922 वोटर्स हैं, जिन्होंने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।