( नवीन कुमार )
हरिद्वार। सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में ससम्मान फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर दी गयी भावभीनी विदाई
–उ0नि0वि0श्रे0ना0पु0 चरणपाल का विवरण:-
31 दिसम्बर1981 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त चरणपाल को दिनांक 22-04-2009 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 एवं दिनांक 03-05-2017 को उ0नि0 वि0श्रे0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। श्री चरणपाल मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के मूल निवासी है। चरणपाल के द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 07 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।
हे0कानि0 68 ना0पु0 जौहर सिंह का विवरण:-
01 जून1983 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त जौहर सिंह को दिनांक 27-12-2014 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। जौहर सिंह मूल रूप से जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है। जौहर सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में 39 वर्ष 01 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।हे0कानि0 86 स0पु0 विरेन्द्र कुमार गुरूंग का विवरण:-
15 मार्च 1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त विरेन्द्र कुमार गुरूंग को दिनांक 27-10-2010को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। विरेन्द्र कुमार मूल रूप से जनपद देहरादून के मूल निवासी है। विरेन्द्र कुमार गुरूंग के द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 04 माह 16 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय-समय पर पुरस्कृत किया गया है।
उ0नि0(वि0श्रे0 88 स0पु0 दीवान सिंह का विवरण:-
01 जनवरी 1982 को पुलिस विभाग में कानि0 के पद पर भर्ती हुये। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त दीवान सिंह को दिनांक 28-04-2009 को वरिष्ठता के आधार पर हेड कानि0 एवं दिनांक 12-06-2017 को उ0नि0वि0श्रे0 के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। दीवान सिंह मूल रूप से जनपद पिथौरागढ़ के मूल निवासी है। दीवान सिंह के द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 06 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है,तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।
पुलिस विभाग में लंबे सेवाकाल के उपरान्त सेवानिवृत्ति के इस भावुक पल पर सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को उपस्थित पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे ताउम्र उत्तराखण्ड पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। उनको तथा उनके परिवार को भविष्य में किसी भी प्रकार की जरुरत पड़ने पर पुलिस विभाग हर संभव मदद को साथ खड़ा रहेगा। उक्त अवसर पर एएसपी/ क्षेत्राधिकारी लाईन /क्षेत्राधिकारी नगर/ क्षेत्राधिकारी ऑप्स/ क्षेत्राधिकारी महिला सुरक्षा व सेवा निवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारी के परिजन एंव अन्य पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।