( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन दिल्ली में भारत के सहज, सरल, सौम्य, सादगी की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहन्त रवीन्द्र पुरी महाराज एवं निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशा नन्द गिरी महाराज व उड़ीसा के कुछ वरिष्ठ जनों के साथ भेंट की। इतना ही नहीं दोनों ही महात्माओं ने राष्ट्रपति से पारम्परिक, पारस्परिक एवं राष्ट्र के कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
स्वामी कैलाशानंद एवं रवीन्द्र पुरी ने राष्ट्रपति को मां काली का आशीर्वाद स्वरूप चुनरी नारियल एवं गंगाजली भेंट कर राष्ट्र एवं उनके लिए मंगलकामना की।
अखाडा परिषद्अ अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज ने कहा कि त्यन्त सरल, सहज एवं सौम्य होने के कारण उनकी सहज छाप भारत के सम्पूर्ण नारी जाति पर पड़ती दिखाई दे रही है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सतत् बधाई के पात्र हैं।