( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे द्वारा 22/23 जुलाई 2023 की मध्यरात्रि 11.45 बजे से तड़के 04.15 बजे तक दिल्ली पी.आर.एस. सेवाएं अस्थाई रूप से स्थगित रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य हेतु दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं, अर्थात, आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ई.डी.आर. सेवाएं दिनांक 22.07.2023 की मध्यरात्रि 11.45 बजे से दिनांक 23.07.2023 को तड़के 04.15 बजे तक लगभग 04.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी ।