A colorful program of Holi of flowers was organized Haridwar Shramjeevi Journalists Union Haridwar Unit Slider States Uttarakhand

 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई की ओर से फूलों की होली का रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन,बाल कलाकारों ने बांधा समां। आखिर कैसे और क्या ? Tap कर जाने 

Spread the love

* होली खुशियों व बुराई पर सच्चाई की जीत का त्योहार है-विश्वजीत सिंह नेगी 

* जीवन को नई प्रेरणा देता है रंगों का पर्व होली-दिनेश शास्त्री 

( नवीन कुमार / मनोज ठाकुर )

हरिद्वार।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई  की ओर से फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड स्थित होटल जगत इन में आयोजित फूलों की होली में संगठन के पत्रकारों सहित श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री और मुख्य अतिथि समाजसेवी रवि बजाज  ने एक दूसरे संग फूलों से जमकर होली खेली। 

छोटे – छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और बाल कलाकारों ने होली पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विश्वास सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथी समाजसेवी रवि बजाज ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली खुशियों व बुराई पर सच्चाई की जीत का त्योहार है। उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली ऐसा पावन पर्व है जो हमें एक दूसरे से दिलों से जोड़ता है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी  ने कहा कि रंगों, उमंगों व उल्लास का प्रतीक होली जीवन को नई प्रेरणा देती है। फाल्गुन के उल्लास भरे मौसम में मनायी जाने वाली होली पूरे देश को जोड़ती है। रंगों के इस पर्व के उल्लास में सभी एक हो जाते हैं। सभी को होली के अवसर पर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। जबकि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शास्त्री  ने कहा कि होली दिलों को जोड़ने वाला पर्व है। एक दूसरे से गले मिलकर होली मनाएं और  इस पावन त्यौहार की पवित्रता को और बढ़ाएं। 

उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की हरिद्वार इकाई द्वारा शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन करने पर जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे और उनकी समस्त टीम को बधाई और साधुवाद।

हरिद्वार इकाई ने पूरे प्रदेश में शानदार पहल की है। समारोह में छोटे छोटे बच्चों ने जिस तन्मयता, उत्साह और उमंग के साथ प्रस्तुतियां दी, उसने अभिभूत कर दिया। परिवार के साथ समारोह में भागीदारी ने निसंदेह कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का पूरे तारतम्य के साथ सफल संचालन के लिए मित्र विकास सक्सेना को साधुवाद।पुनश्च पांडे जी और हरिद्वार इकाई के प्रत्येक साथी को होली की अशेष शुभकामनाएं।

जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि होली पर सभी गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। होली भाईचारे व खुशियों का त्योहार है। एक दूसरे से मतभेद भुलाकर खुले दिल से होली मनाएं।

जिला महामंत्री विनीत धीमान और उपाध्यक्ष निशांत चौधरी ने कहा कि भारत सनातन परंपराओं वाला देश है। सनातन संस्कृति के प्रतीक होली महापर्व में खेले जाने वाले रंग मन के मैल को धो डालते हैं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन में सभी बुराइयां भी जलकर खाक हो जाती हैं। होली रंगों का ऐसा रंत्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है। 

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर व चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष निशांत चौधरी द्वारा बाल कलाकारों को नकद पुरूस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ,विनीत धीमान ,निशांत चौधरी ,पंकज स्वनी ,अनुभव गर्ग ,संजय शर्मा ,सद्दाम हुसैन ,राज कुमार ,राकेश कुमार वर्मा ,पंकज जैसवाल ,सुधीर चावला ,अशोक गिरी,मनोज शर्मा ,नवीन कुमार ,योगेश कुमार शर्मा ,प्रभात कुमार ,नावेद अख्तर ,संजय पटवर,सनत कुमार शर्मा ,डॉ अर्जुन नागयान ,बिजेंद्र शिरसवाल ,सुमित कुमार वर्मा ,अश्वनी वर्मा कुलदीप खंडेलवाल ,मनोज ठाकुर ,नदीम सलमानी ,सागर कुमार ,इंद्र कुमार शर्मा ,विक्रमजीत सिंह और विक्की सैनी आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे  व्हाट्सअप  चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838   

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================

जागरूक जनता से महत्वपूर्ण अपील-लोकत्रंत्र के महापर्व के अवसर पर 19 अप्रैल को सभी मतदाता निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अवश्य अपने मत का उपयोग करें।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *