A program was organized here in Haridwar on the occasion of Constitution Day Haridwar Slider States Uttarakhand

 संविधान दिवस के अवसर पर हरिद्वार में यहाँ  कार्यक्रम हुआ आयोजित,वक्ताओं ने कहा बड़ी बात। आखिर क्या और कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

* 26 नवंबर को डा. अंबेडकर ने सौंपा था देश का संविधान —- आदित्य कोठरी

 *भाजपा ही अनुसूचित समाज की सबसे बड़ी हितैषी है — संजय सिंह 

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार। 26 नवंबर रविवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष संजय कुमार के तत्वाधान में संविधान दिवस पर अंबेडकर पार्क जगजीतपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष, व विधायक सहित कई शीर्ष पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी ने कहा कि बाबा साहेब 60 से अधिक देशों के संविधान का अध्ययन करके भारत का संविधान लिखा है देश इसके लिए उनका आभारी है। 26 नवंबर को ही डा.अंबेडकर ने संविधान को देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को सौंपा था। उन्होंने कहा कि सदियों से सताए लोगों ने जिन्हे अस्पृश्यता के कारण सबसे निचले पायदान पर खड़ा कर दिया गया उनके लिए संविधान में विशेष व्यवस्था की गई है।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि देश का संविधान ही लोगों को उनके मौलिक अधिकारों का अहसास कराता है। उन्होंने कहा कि संविधान से देश और प्रदेशों की सरकार चलती है। जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत जैसा संविधान किसी भी दूसरे देश में नही है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने बाबा साहेब के जीवन और संविधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमे शिक्षित और संगठित होकर अपने हकों की लड़ाई को लड़ना चाहिए।

भाजपा एससी मोर्चे के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि भाजपा ही आज अनुसूचित समाज की हितैषी है। दलित समाज को भाजपा से ही जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा ने ही दिया ही। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रामसिंह वाल्मीकि, दीपिका राठौर, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, सचिन, आशु चौधरी, पार्षद मनोज प्रालिया, महामंत्री राजबीर कलानिया, प्रताप प्रधान, दर्शना सिंह, अरविंद कुमार, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *