( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के त्यारी शुरू कर दी है। पार्टी लोकसभा के वार्ड एक, दो, तीन,चार,पाँच में आम आदमी वार्ड अध्यक्ष का गठन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा की यह प्रक्रिया सभी विधानसभा में की जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने हरिद्वार नगर विधानसभा में वार्ड 1,2,3 ,4 में वार्ड अध्यक्ष की बैठक कर वार्ड की कार्यकारणी गठन करने के लिए कहा कि आने लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उसी के तहत हरिद्वार विधानसभा की छह वार्डों का गठन किया गया और जल्द ही उसके कार्यकारिणी बनाने के लिए कार्य किया जायेगा।

नरेश शर्मा कहा कि जिस प्रकार पूरे ठीक लोकसभा चुनाव से पहले देश में भय की स्थिति पैदा की जा रही है जैसे ईड़ी,सीबीआई को हथियार बनाया जा रहा है। बीजेपी की तानाशाही चल रही है। जो लोग ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं उनको पकड़ – पकड़ कर जेल में डाला जा रहा है। ये सीधे लोकतंत्र की हत्या है। आज देश में मोदी की तनासहिचाल रही है। जोकि बर्दास्त नहीं की जाएगी इतना ही नहीं आने वाला लोकसभा चुनाव 2024 में देश भाजपा को बता देगा कि तानाशाही क्या होती है और राजशाही। आज महँगाई, बेरोज़गारी ,भ्रष्टाचार, चरम सीमा पर है। इसलिए उन्होंने बैठक में उपस्थित आम आदमी के कार्यकर्ताओ से कहा कि आज से कमर कसकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। पार्टी टिकट चाहे किसी को कही से दे। सभी मिलजुलकर उस उम्मीदवार को चुनाव लड़ाए हुए बहुमत से विजयी बनाए का प्रयास करे। बैठक के दौरान माणिक गिरी, राकेश कुमार, विवेक राजपुत, काका कौशल, गीता देवी, राहुल कुमार, विजयशंकर सहित तमात कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy