assembly election 2022 Dehradun Haridwar Slider States Uttarakhand vote

विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखण्ड में हुई बम्पर वोटिंग ,3 बजे तक हुआ 49.24 % मतदान। आखिर हरिद्वार जिले में कितना हुआ मतदान ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय / नवीन कुमार )

देहरादून / हरिद्वार। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में दोपहर तीन बजे तक 49.24 फीसदी मतदान हुआ है। इस दौरान उत्तरकाशी जिले में 56.23 फीसदी मतदान हुआ है, जो कि सबसे अधिक है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले में 43.17, हरिद्वार जिले में 57. 80 % , रुद्रप्रयाग जिले में 50.27,  नैनीताल जिले में 52.36 ,देहरादून जिले में 45.56, बागेश्वर जिले में 46.64, पौड़ी जिले में 43.94, पिथौरागढ़ जिले में 45.50, टिहरी गढ़वाल जिले में 44.74, चंपावत जिले में 47.63, चमोली जिले में 48.11 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 57 और कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी।  जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे।  इस बार दोनों दलों के बीच महामुकाबला देखने को मिल रहा है। 

वही यदि हरिद्वार जिले की बात करे तो दोपहर तीन बजे तक कुल 57.80 % मतदान हुआ है जिसमे 25 हरिद्वार विधानसभा में 36.42 %,बीएचईएल रानीपुर में 38.19 %,ज्वालापुर विधानसभा में 43. 06 % ,भगवानपुर विधजनसभा में 43.13 % ,झबरेड़ा विधानसभा में 35. 50 % ,पिरान कलियर विधानसभा में 42.04 % ,रुड़की विधानसभा में 34.47 % ,खानपुर विधानसभा में 44. 26 % , मंगलोर विधानसभा में 38. 80 % ,लक्सर विधानसभा में 39. 92 %,हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में 37. 50 %

इस प्रकार पुरे हरिद्वार जनपद में कुल 41. 30 % मतदान हुआ है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बंपर वोटिंग हो रही है। दोहपर 3 बजे तक 49.24 फीसदी मतदान हो चुका है।  जबकि बूथों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। 
इस बार उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव मैदान में 632 कैंडिडेट उतरे हैं। इनका भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय कर रहे है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *