Dehradun manifesto Politics Slider States Uttarakhand

विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखण्ड में आप ने जारी किया घोषणा पत्र ,केजीरवाल की 10 गारंटी ,बजट 5 सालमे दुगुना ,हर घर रोजगार। आखिर क्या ? Tap कर पढ़े पुरे वादे 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया। गोपाल रे और कर्नल अजय कोठियाल द्वारा जारी घोषणा पत्र के अनुसार केजरिवाल की 10 गारंटी है तो सीएम चेहरा कर्नल अजय कोठियाल के 119 बचन भी है।  

केजरिवाल की 10 गारंटी  
1-भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)।
2-हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली।
3-हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने ₹5000।
4-18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने ₹1000।
5-हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे IIT और AIIMS पढ़ने जाएंगे।
6-हर गाँव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज।
7-हर गाँव तक सड़कें बनवाएंगे।
8-बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।
9-शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि।
10-पूर्व सैनिकों को सरकारी रोज़गार।

कोठियाल के वचन
1) गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक़।
2) छह नए ज़िलों का गठन किया जाएगा – काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री।
3) उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा।
4) पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागु की जाएगी।
5) उत्तराखंड में भारत की पहली युथ असेंबली का गठन होगा।
6) शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा।
7) पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे।
8) ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी।
9) उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।
10) आपकी सरकार आपके द्वार: सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी।
11)     महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा।
12)     सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा।
13  राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *