( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं के इंतज़ार की धड़िया बहुत जल्द ख़त्म होने वाली है। जी हाँ ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दायित्वधारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि CM धामी द्वारा दूसरी सूचि जल्द जारी होने की बात कही है साथ उन्होंने संकेत दिए है कि इसी के साथ बहुत जल्द तीसरी और चौथी लिस्ट जारी हो सकती है।
20 लोगों की सूची हो सकती है जारी सूत्र।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकता है बड़ा तोहफा जिसके सम्बन्ध में रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बयान देते हुए कहा मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्र में सरकार के कई विभागों में खाली चल रहे पदों पर कार्यकर्तओं की नियुक्ति करने के संकेत दिए है।
एक सूची किसी भी समय जारी हो सकती है जबकि चार सूचियां बनाई जा चुकी है जोकि दीपावली तक जारी करने का सरकार और संगठन का प्लान है उसके बाद अन्य सूचियों के लिए सरकार और संगठन के बीच बैठक में नाम तय किये जायेंगे।