( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
ऊधमसिंह नगर। उत्तराखण्ड शासन, देहरादून सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या-1401/x0xi(15)G/22- 74 (सा0) /2016 दिनांक 20 दिसम्बर, 2022 के अनुसार शासन द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त मैनुअल आफ गवर्नमेन्ट आदर्श (संशोधित) 1801 संस्करण पैरा-247 के अधीन स्थानीय जिलाधिकारियों को इस पैरा में दिये गये प्रतिबन्धों के साथ स्थानीय अवकाश, जिनकी संख्या तीन (03) है, घोषित करने का प्राधिकार है।
जिसका उपयोग करते हुए जिलाधिकारी उधमसिंह नगर उदय राज सिंह के आदेश पर अपर जिलाधिकारी ( प्रशासन ) जय भारत सिंह ने 03 स्थानीय अवकाश घोषित किये है। वर्ष 2023 हेतु कोषागार / उपकोषागार एवं बैंक को छोड़कर) निम्नानुसार स्थानीय अवकाश घोषित किये जाते है। ज्यादा जानकारी के लिए देखे लिस्ट –