( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। आज सुबह-सुबह (अब से कुछ घंटे पहले) हर की पैड़ी क्षेत्र हाथी पुल के नजदीक हुए “सनसनीखेज गोलीकांड का चाँद घंटो में हुई गिरफ़्तारी। घटना का मुख्य अभियुक्त हर्षित चड्ढा की गिरफ्तारी हो चुकी है”।एसएसपी अजय सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियो ने किया मौका मुआयना। इस पुरे घटना क्रम पर क्या कहा एसएसपी अजय सिंह ने ? आप खुद ही सुन ले –
आपको बता दे कि नगर कोतवाली क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले की एक युवक की हाथी पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुछ ही देर बाद हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के खिलाफ भी 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। जब कारण उर्फ कन्नू निवासी कुम्हारगढ़ा कनखल की हाथी पुल के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की अलग-अलग टीम में आरोपी की तलाश की। कुछ ही घंटे के अंदर मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आखिर हत्या के पीछे का क्या कारण रहा। उन्होंने बताया कि मृतक खिलाफ भी 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और शराब तस्करी आदि मामले दर्ज हैं।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।