( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में भाजपा नेताओं को जल्द ही सरकार दायित्व से नवाजेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा हो चुकी है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व दिए जाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राज्य में लौटते ही दायित्व के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं।
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं। गुरुवार को उनका उत्तराखण्ड लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनावों से पहले होने की संभावना है।
बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल में ही पार्टी में बातचीत हुई है।
महेंद्र भट्ट ने साफ कहा कि पार्टी आलाकमान से बात हो गई है इस बार पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओ क़ो ख़ुशी मिल जाएगी। आपको बता दें 29 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहें है।