( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
चंपावत। उत्तराखण्ड के चमपावत जिले में सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार ITBP के 12 जवानो को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। राहत-बचाव कार्य में जारी है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सभी जावन सुरक्षित है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई।
आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़कने वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा बच गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। जख्मी जवानों का सिन्याड़ी से पांच किमी दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।