( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। सुबह – सुबह CM धामी के RTO कार्यालय अचौक निरीक्षण से एक तरफ जहा हड़कंप मच गया वही अनियमिताओं को लेकर CM धामी काफी नाराज़ भी हुए ,जिसका परिणाम यह हुआ आरटीओ दिनेश पठोई पर गज गिर गई और वह सस्पेंड हो गए। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने का फरमान सुनाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह अचानक आरटीओ पहुंचे, जहां 80 फीसदी कर्मचारी डयूटी से नदारद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया। सीएम के एक्शन से अन्य विभागों में भी हड़कंप है। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ के साथ ही एआरटीओ के खिलाफ भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।
सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।