( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
चमोली। हिंदुस्तान के प्रसिद्ध उधोगपति मुकेश अम्बानी ने आज बृहस्पतिवार की सुबह भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पुन्य लाभ कमाया। उनके बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समित्ति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

यहां बदरी विशाल के दर्शन के दौरान उन्होंने गीता पाठ पूजा में भाग लिया। इसके बाद वह हेली से लौटे गए।

आपको बता दे कि भगवान बदरी विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है, इसलिए हर साल वह बदरीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बदरी केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि उन्होंने बदरी केदार मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान दिया।

सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।