( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड के चार जिले जोकि मैदानी इलाके है और इन चार जिलों में उत्तराखण्ड की लगभग 66 % आबादी रहती है। जबकि बाकि नौ जिलों में संक्रमित मामले केवल 33 % ही है। वही हरिद्वार जिले में अभी तक संक्रमितों की संख्या 5000 एक दो दिन में पहुंच जाएगी। प्रदेश की आबादी सवा करोड़ है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में प्रदेश की 66 प्रतिशत आबादी रहती है। लेकिन प्रदेश में अब तक मिले 20398 संक्रमितों में 77 प्रतिशत संक्रमित इन्हीं जिलों में मिले हैं। जबकि नौ जिलों में आबादी प्रदेेश की कुल जनसंख्या की 34 प्रतिशत है। लेकिन इन जिलों में 23 प्रतिशत संक्रमित मामले मिले हैं।
चार जिलों में 15677 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, नौ जिलों में 4721 लोग संक्रमित हुए हैं। हरिद्वार और देहरादून जिले में संक्रमित मामले तेजी से बढ़े हैं। हरिद्वार में संक्रमितों की संख्या 4781 और देहरादून में 4254 हो गई है। वहीं ऊधमसिंह नगर जिले में 3840 और नैनीताल में 2802 संक्रमित हैं। नौ पर्वतीय जिलों में से टिहरी जिले में सबसे अधिक 1191 संक्रमित मामले हैं।
प्रदेश में रुद्रप्रयाग ही एक ऐसा जिला है। जहां सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे कम 52 है। रुद्रप्रयाग में कुल 224 संक्रमितों में 171 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 6042 हो गई है। इसमें ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 1559 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं। देहरादून में 1284 और हरिद्वार में 1124, नैनीताल जिले में 666 मरीजों का उपचार चल रहा है।