* मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने लिया था हरिद्वार में बच्चे के अपहरण पर सख्त रुख।
* एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।
( नवीन कुमार )
हरिद्वार। कड़च मोहल्ले से अपहृत आठ माह के बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे बीतने के बाद बरामद कर लिया। आपको बता दे कि बच्चे के अपहरण संबंधी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार एसएसपी को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाये जाने के निर्देश दिये थे। हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की। इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। नगर कोतवाली पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र से खोज निकाला। बच्चा दो महिलाओं के साथ था। महिलाओ के अनुसार बच्चा किसी संजय नामक व्यक्ति ने दिया था। महिलाओं से जानकारी जुटा कर पुलिस अब उनकी खोज में लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस के ही एक परिवार की भूमिका सामने आई है। अन्य कार्यवाही जारी है।