( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। संसद में चल रहे मानसून सत्र का यह आखिरी सप्ताह है। इस बीच सदन में राहुल गांधी के आगमन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। आज राज्यसभा में दिल्ली सेवा अध्यादेश पर चर्चा हो सकती है। विपक्ष ने सदन की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है।
संसद के मॉनसून सत्र का आखिरी सप्ताह आज से शरू होने वाला है।
अभी तक सत्र का अधिकांश हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ता आया है। हालांकि इस बीच कई अहम बिल पेश किए गए और लोकसभा से पास भी हुए, जिनमें दिल्ली सेवा अध्यादेश अहम है। वहीं आज राहुल गांधी की सदन में एंट्री पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल गांधी ससद के मानसून सत्र में हिस्सा ले सकते हैं।