Dehradun Parti - BJP Politics Slider States Uttarakhand

Big Breaking : उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हुई महेंद्र भट्ट की ताज़पोशी। आखिर कौन है ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा में बड़ा परिवर्तन पार्टी हाईकमान ने किया है। समय से पहले और उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने से पहले ही उत्तराखण्ड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। 
जी हाँ। मदन कौशिक की जगह अब पार्टी ने महेंद्र भट्ट  प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जिसकी संभावना News 1 Hindustan ने बहुत बल्कि कई महीने पहले ही कर दी थी। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी रहा है ‌।
महेंद्र भट्ट दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें संगठन में लंबा अनुभव है। इसी को देखते हुए इस साल विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। 


आइये चलिए बताते है अब आपको नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में । महेंद्र भट्ट प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।
भट्ट ने 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। वे 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे। 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
2002 से 2005 तक भट्ट युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे। इसके साथ ही हिमांचल एवं महाराष्ट्र युवामोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभाला। 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला।
वहीं, 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाले। वे प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे।
2012 से 2014 तक वे दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी बने। 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा मं प्रदेश मंत्री बने। 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *