185 women recruits continue for so many days Haridwar intensive training program reached police line Haridwar Slider States to get training Uttarakhand

बड़ी खबर : प्रशिक्षण प्राप्त करने पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंची 185 महिला रिक्रूट,इतने दिनों तक चलेगा गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम। आखिर कितने और कब तक ? Tap कर जाने

Spread the love

* सभी रिक्रुट्स का 06 माह चलेगा गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम। 

*सीओ लाइन एवं सीएफओ ने प्रशिक्षणाधीन महिलाओं को सिखाया अनुशासन का पाठ। 

*मौजूदा दौर के मुताबिक ट्रेनिंग स्टॉफ को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए हैं- एसएसपी अजय सिंह

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान ) 

हरिद्वार।  सीओ लाइन जूही मनराल एवं सीएफओ अभिनव त्यागी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने पुलिस लाइन हरिद्वार पहुंची 185 महिला रिक्रूट्स को ट्रेनिंग सेड्यूल के सम्बन्ध में गाइड कर खुशनुमा माहौल के बीच उनसे अपने अनुभव साझा किए। बतौर फायर मैन उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बीते दिनों जारी परिणाम के पश्चात उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों से पुलिस लाइन हरिद्वार में कुल 204 महिला ट्रेनिज का प्रशिक्षण प्रस्तावित है, जिनमें से 185 महिलाएं ट्रेनिंग सेन्टर पहुंची हैं। आए महिला रिक्रुट्स में S.D.R.F. से 84, रुद्रप्रयाग से 05, चमोली से 10, उत्तरकाशी से 17, टिहरी से 11, जनपद पौड़ी गढ़वाल से 16, बागेश्वर से 11 तथा हरिद्वार से भर्ती 31 महिलाएं सम्मिलित हैं।आपको बता दे कि सभी रिक्रुट्स का 06 माह तक गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।

वही एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने आये महिला रिक्रूट को शुभकामनाये देते हुए कहा कि मौजूदा दौर के मुताबिक ट्रेनिंग स्टॉफ को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को पूरी लगन और निष्ठा के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य के लिए ठोस आधार बनाने हेतु प्रेरित करते हुए ट्रेनिंग स्टॉफ को भी मौजूदा दौर की जरूरतों के मुताबिक गुणवत्तापुर्ण प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।  

*भर्ती केन्द्र/ जनपद         चयनित      आमद

S.D.R.F.                         96             84

रुद्रप्रयाग                          05             05

चमोली                            11             10

उत्तरकाशी                       18             17

टिहरी गढ़वाल                  12             11

पौड़ी गढ़वाल                   16             16

बागेश्यवर                        15             11

हरिद्वार                           31              31

*कुल आमद – 185 महिला रंगरूट

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *