Dehradun Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद कोंग्रेसी विधायकों की नाराज़गी से मची हलचल। आखिर क्या ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पद पर हुई नियुक्ति को लेकर आजकल घमासान मचा हुआ है। जिलों की कार्यकारिणी इस्तीफा दे रही है तो इस बीच नाराज विधायकों को बुधवार को देहरादून बैठक में बुलाये जाने की खबर सोशल मिडिया पर वायरल हुई। जिसको लेकर दिनभर हलचल मची रही।  
प्रदेश अध्यक्ष ने भी विधायकों से सम्पर्क कर असल स्थिति भांपने की कोशिश की गई। सभी पदाधिकारियों ने इस तरह की किसी भी बैठक से इंकार किया।  आपको बता दे कि कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पद पर हुए चयन को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। पार्टी का एक धड़ा इस चयन में गढ़वाल की अनदेखी की बात कर रहा है।
तो कई लोग पार्टी के पुराने भरोसेमंद लोगों की अनदेखी का आरोप लगा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष के पद पर यशपाल आर्य का चयन किया है। आर्य 2017 में कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2017 की भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे। ऐन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आर्य ने दोबारा कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।
अब उन्हें सीधे फिर नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा दिया जाना, कई विधायकों को हजम नहीं हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर करन माहरा की तैनाती को कांग्रेस के भीतर ही क्षेत्रीय असंतुलन बता कर विरोध जताया जा रहा है। इस बीच बुधवार को नाराज कांग्र्रेसी विधायकों की बैठक की सूचना ने कांग्र्रेस को असहज कर दिया।
दिन भर विधायकों की लोकेशन की पड़ताल होती रही। उनसे संपर्क कर उनकी नाराजगी की स्थिति को भांपा गया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस तरह की सूचनाओं को भ्रामक करार दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी कहा कि उन्हें इस तरह की किसी भी बैठक की कोई सूचना नहीं है।
नाराज प्रीतम समेत गोदियााल से मिले आर्य
नेता प्रतिपक्ष बनाए गए यशपाल आर्य मंगलवार को जनसंपर्क अभियान पर निकले। सुबह उन्होंने नाराज प्रीतम सिंह से मुलाकात की। दोपहर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। यमुना कालोनी प्रीतम सिंह के आवास पर मुलाकात के दौरान आर्य ने उनसे नई जिम्मेदारी के निर्वहन को सहयोग मांगा। प्रीतम ने भी बैठक को एक सामान्य शिष्टाचार बैठक बताया।
केंद्रीय नेताओं के आरोपों से आहत हैं प्रीतम
गुटबाजी को लेकर केंद्रीय नेताओं के आरोपों से पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बेहद आहत हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी उनकी नाराजगी शांत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गुटबाजी की बात कहने वाले केंद्रीय नेताओं को ये भी चिन्हित करना चाहिए कि आखिरकार गुटबाजी की किसने।
गुटबाजी कोई करे और उसमें किसी ओर को घसीटने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय नेताओं को हार के असल कारणों को तलाशने का काम दिया गया था, लेकिन असल कारणों को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से केंद्रीय नेताओं के लगाए आरोपों की जांच कराने की मांग की।
राजेंद्र भंडारी दिल्ली में प्रभारी से मिले
बदरीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। राजेंद्र भंडारी ने इस मुलाकात को सिर्फ एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया। हालांकि सूत्रों के अनुसार भंडारी भी नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। भंडारी समर्थकों का भी तर्क है कि जब प्रदेश अध्यक्ष कुमाऊं से बनाया गया था, तो नेता प्रतिपक्ष पर भंडारी की तैनाती होनी चाहिए थी।
उधर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन महरा का कहना है कि विधायकों की नाराजगी और उनकी देहरादून में बैठक की भ्रामक सूचनाएं फैला कर माहौल को खराब किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी विधायक नाराज नहीं है। सभी उनके संपर्क में हैं। उनकी सभी से बात हुई है। अधिकतर अपने अपने क्षेत्रों में हैं। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *