Haridwar Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में होगा प्रदेश का चौमुखी विकास। आखिर किसने कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )

हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद देव महाराज ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास होगा। अपने छोटे से कार्यकाल में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। इसके चलते विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुआ है। इसके चलते भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के हाथों में प्रदेश की कमान सौंपी है।

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर एवं श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार के पीठाधीश्वर महंत स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी और उनके साथ मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा धनसिंह रावत, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धामी ने अपने छोटे से कार्यकाल में कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी कराई। जबकि उनके कार्यकाल से पहले प्रदेश भाजपा का विरोध बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन धामी अपने कुशल व्यवहार जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में झुका दिया और भारी बहुमत से जीत दिला दी। भाजपा हाईकमान ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का ताज पहना दिया। अब आने वाले 5 सालों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की तकदीर संवर जाएगी। प्रदेश के विकास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। संतोषानंद देव  महाराज ने कहा कि संतों का आशीर्वाद भी पुष्कर सिंह धामी के साथ में है। संतों को विश्वास है कि देवभूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का विकास किया जाएगा।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *