( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
ग़ाज़ियाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुराछात्र संघ (अउआ) की रविवार को राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेन्टर स्थित होटल एडीआर में कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें में आगामी 15 जुलाई को संस्था के हरियाणा चैप्टर के उद्घाटन की तैयारियों पर विचार किया गया। इस बैठक में अउआ के मॉरिशस में 2 अगस्त को होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय चैप्टर के उद्घाटन समारोह पर भी विचार विनिमय हुआ।
वरिष्ठ आईएएस व उत्तर प्रदेश राज्यपाल के पूर्व सचिव चन्द्रप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के बाद अउआ राष्ट्रीय एस.के. सिंह व महासचिव नवीन चन्द्रा ने बताया कि अउआ हरियाणा चैप्टर का उद्घाटन आगामी 15 जुलाई को गुरुग्राम में होगा, जिसके मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अशोक भूषण होंगे। इसके साथ ही 8 जुलाई को लखनऊ में होने वाली बैठक में मुख्य अतिथि अउआ के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार सचान “होरी” होंगें। अउआ के मॉरिशस चैप्टर के दो अगस्त को होने जा रहे उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि भारत की मॉरिशस में राजदूत श्रीमती नंदिनी सिंगला होंगी। इन सभी कार्यक्रमों की कार्यकारिणी बैठक में अंतिम रूपरेखा तय की गई। अउआ के प्रैस सचिव आलोक सिन्हा ने बताया कि संस्था के कार्यक्रमों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों ने आने की सहमति दी है। यह भी बताया गया कि मॉरिशस के कार्यक्रम के बाद अन्य देशों में भी अउआ का विस्तार किये जाने का प्रस्ताव पास किया गया। तय किया गया कि दुनिया में जहां कहीं भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुराछात्र हैं, वहां संस्था के चैप्टर खोले जाएंगें।
कार्यकारिणी बैठक में अउआ के अध्यक्ष एस.के.सिंह, पूर्व पीसीएस ऊषारमण त्रिपाठी, जे. सिंह, एएलटी सेन्टर के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक एम.के.सेठ, अउआ के राष्ट्रीय महासचिव नवीन चन्द्रा, उपाध्यक्ष डी.सी.श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, अमिताभ तिवारी, ब्रजेश शुक्ला, रमेश तिवारी, विवेक मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, उज्जवल कुमार, अजय औदीच्य, योगेश चन्द्रा, ओमेश्वर त्यागी, विवेक मिश्रा, डॉ. दीपक मिश्रा और संस्था के प्रेस सचिव आलोक सिन्हा ने भाग लिया।