Ayushman Yojana in Uttarakhand Dehradun more than 1400 government has spent on treatment pace as per expectations Slider States till now cards made for more than 50 lakh people Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में आयुष्मान योजना अपेक्षाओं के अनुरूप रफ़्तार पर,अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोगो के बने कार्ड ,14 सौ से ज्यादा सरकार इलाज पर खर्च भी कर चुकी। आखिर कितने और कितने लोगो पर कितना खर्च ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून।  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्ड द्वारा  प्रदेश में हरेक व्यक्ति को पांच लाख तक का मुफ्त उपचार प्रतिवर्ष प्रति-परिवार मुहैया करानी वाली आयुष्मान योजना अपेक्षाओं के अनुरूप रफ्तार पर है। योजना को लेकर जन जागरूकता का प्रतिफल है कि अभी तक 50 लाख 81 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं निशुल्क सुविधा के लाभ के लिए 7 लाख 69 हजार से अधिक मरीज योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल हुए हैं। लाभार्थियों की विभिन्न बीमारियों के निदान पर सरकार अब तक 1424 करोड़ से अधिक खर्च कर चुकी है।

आयुष्मान योजना की प्रगति पर एक नजर

अब तक बने आयुष्मान कार्ड                50,81 लाख से अधिक

अब तक अस्पतालों में भर्ती मरीज          7,69 से अधिक

निशुल्क उपचार पर हुआ खर्च              1424 करोड से अधिक़

आयुष्मान कार्ड धारकों का जनपदवार विवरण

अल्मोड़ा                          2,57,069

बागेश्वर                            1,11,402

चमोली                            1,95,759

चंपावत                           1,13,558

देहरादून                        10,63,105

हरिद्वार                            8,55,429

नैनीताल                          4,78,332

पौड़ी                              3,70,032

पिथोरागढ़                       2,01,979

रूद्रप्रयाग                       1,20,422

टिहरी                             3,11,888

यूएस नगर                      8,24,476

उत्तरकाशी                      1,78,413

———————         ——————         

 कुल =               50,81,864

———————         ——————

प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शत प्रतिशत लोगों को योजना से जोड़ने को भी निर्देशित किया गया है। आम जन भी योजना के महत्व को समझ रहे हैं। लाभार्थियों की सुविधा के लिए योजना में दिए गए प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन किया जाता है। 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *