Bageshwar Dham Peethadhishwar said in the decorated court in the capital of Uttarakhand Dehradun Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड की राजधानी में सज़े दरबार में बोले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर- यह तो एक बहाना है,असल में सनातन का अलख जगाना है। आखिर क्यों और कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। उन्होंने एक बार फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने लोगों के पर्चे खोले ओर उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा।

शनिवार को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में पहली बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। रात 8:20 बजे धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच को प्रणाम करते हुए हनुमान जी के चरणों मे शीश नवाया। मंच पर सबसे पहले संतो ने सनातन की हुंकार भरी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है।

सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफ़न बांधकर निकलेगा। दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।

सुबह से शुरू हो गया था भक्तों के आने का सिलसिला
परेड ग्राउंड के खेल मैदान में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह था। भक्तों का सुबह से ही दरबार मे आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दरबार मे महिलाएं सुबह से ही आकर अपना स्थान कब्जाने लगी थी। भरी धूप में महिलाएं पंडाल में बैठकर भजन कीर्तन करने लगी। महिलाओं का कहना था कि, धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देहरादून में पहली बार लग रहा है।
देरी से शुरू हुआ दरबार, भक्तों का जोश रहा बरकरार
धीरेंद्र शास्त्री का दून में पहली बार दरबार लगा तो काफी बड़ी संख्या में भक्त उनके दरबार में पहुँचे। आयोजकों की ओर से दरबार शुरू होने का समय 4 बजे दिया गया था। इसलिय भक्त सुबह से ही दरबार में आकर बैठ गए। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री तकनीकी समस्या के कारण तय समय से करीब चार घंटे देरी से पहुंचे, लेकिन इस दौरान भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। जहा मंच पर थोड़ी हलचल होती तो सभी भक्त खड़े होकर जयश्री राम के जयकारे लगाने लगे। धीरेंद्र शास्त्री रात 8:20 बजे मंच पर पहुंचे। उनके आते ही भक्तों में जोश भर गया। जय श्रीराम के जयकारों से दून गूंज उठा।  

देहरादुन में जल्द ही करेंगे पांच दिन की कथा
उन्होंने कहा कि पर्चा तो बहाना है असल मे तुम सब को सनातनी बनाना है। कहा कि, सनातन के संतों को छोड़कर किसी की क्षमता नहीं है कि बागेश्वर धाम का सामना कर सके। कहा कि उत्तराखंड में सीडीएस बिपिन रावत की धरती पर पशुपति नाथ मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि अबकी बार कम समय मिला है। देहरादुन में जल्द ही पांच दिन की कथा करेंगे।
एक झलक दिखे, इसके लिए क्या-क्या नही किया
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री दुनियाभर में प्रसिद्ध है। शुक्रवार को उनका देहरादून में पहली बार दिव्य दरबार लगा। उनकी एक झलक देखने को लोगों ने क्या-क्या नहीं किया। कोई पुलिस से झड़प गया तो कोई सुबह से ही दरबार में आगे खड़े होने के लिए परेशान रहा। एक झलक दिख जाए इसके लिए उनके भक्त आसपास ऊंचे स्थानों पर चढ़ गए। कोई परेड ग्राउंड में पानी की टंकी पर चढ़ गया।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *