( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रिय मंत्री डॉ सुश्री स्वराज विद्वान ने शिष्टाचार भेंट कर महामहिम को पुष्प गुच्छ भेंट कर उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री धाम एवम यमुत्री धाम आने का न्योता दिया साथ ही महामहिम राष्ट्रपति ने अनेक समाजिक विषयों पर चर्चा देश व समाज हित में कार्य करने को कहा। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड के पर्वतिया जनपदों की निम्नलिखित समस्याओं के निराकरण हेतु महामहिम से अनुरोध किया।
1. पर्वतीय जिल्लों के ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे युवाओं के पलायन से सभी गाँव खाली होते जा रहें है इस हेतु प्रत्येक जनपद में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष सेना भर्ती कर जिसमें युवाओं को शैक्षिक योग्यता, उम्र में फिजिकल छूट देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती कर देश सेवा में लिया जाए।
2. राष्ट्रीय राज मार्ग एवम केन्द्रीय सडक एंवम परिवाहान मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड में ऑल वेदर सड़क निर्माण एंगम सड़क चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है इसमें अनेक कास्तकारों के घर व जमीन सड़क निर्माण में कट रही है, जिसमें RWO से बहार कि क्षती का मुआवजा भी केन्द्रसरकार द्वारा दिया जाने का अनुरोध किया गया।
3. उत्तराखण्ड में एम्स अस्पताल ऋषिकेश में एयर एम्बूलेंस दी जाये जिससे पहाड़ी एवं दूर दराज के क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।
4. उत्तराखण्ड में गरीब निर्धन विधवा महिलाओं को वीपीएल अन्तोदय राशन कार्ड एवम प्रधान मंत्रीअवास योजना के अंतरगर्त प्रधान मंत्री अवास अनिवार्य रूप से देने हेतु अनुरोध किया गया।
5. जनपद उत्तरकाशी में स्वास्थ्य सेवाओं को मध्य नजर रखते हुए उत्तरकाशी जनपद में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया गया जिसके लिए समस्त जनपद वासी वर्षों से मांग कर रहे हैं।
6. जनपद उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल में तहसील खोलने का अनुरोध किया गया। जिसके लिए समस्त क्षेत्रवाशी वर्षो से मांग कर रहे है।
7. उत्तराखण्ड प्रदेश के सभी सरकारी छात्रावासों में भोजन व्ययस्था शुरू करने का अनुरोध किया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सहानभूति पूर्वक विचार करने का आश्वसन दिया गया।