*रुद्रपुर में दो पक्षों में लंबे समय से चल रहा था जमीन का विवाद। *जमीन विवाद में सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर किया गया हमला। *सत्य प्रकाश, पत्नी समेत परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या। *हत्याकांड को अंजाम देने आए प्रेमचंद यादव के भी मारे जाने की सूचना।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देवरिया। रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंची है।पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर रवाना हुए। डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।*इनकी हुई है हत्या1 -सत्यप्रकाश दूबे (54) पुत्र जनार्दन दूबे 2 -किरन दूबे (52) पत्नी सत्यप्रकाश दूबे 3 -सलोनी (18) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे 4 -नंदिनी (10) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे 5 -गांधी (15) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे 6 -प्रेम यादव (50) पुत्र रामभवन यादव
*इन्हें किया गया रेफर-अनमोल (8) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे
CM योगी ने रहे है पल – पल की जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद देवरिया में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए है।मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे घटना की मॉनिटरिंग, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से ले रहे पल पल की जानकारी ।