( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। आज दिनभर के पल-पल के अपडेट…
प्रदेश में सुबह नाै बजे तक सुबह नाै बजे तक 10.54 फीसदी मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मॉक पोल के दौरान 25 बैलेट यूनिट और 40 कंट्रोल यूनिट बदली गई। 70 बूथों पर वीवी पैट बदली गई है।
टिहरी – 10.23%
गढ़वाल – 9.46%
अल्मोड़ा – 10.13%
नैनीताल – 9.83%
हरिद्वार – 14 .49%
देहरादून – 12.17 %
विकासनगर – 13.75%
सहसापुर – 14.51%
धर्मपुर- 11.47%
रायपुर – 12.74%
राजपुर- 9.00%
कैंट – 11.34%
मसूरी – 11.82%
डोईवाला- 13.29%
ऋषिकेश – 11.05%
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मतदान
उत्तराखंड में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथ स्थल पर वोट डाला। वहीं खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया।
नवविवाहित जोड़े ने किया मतदान
हरिद्वार में एक नवविवाहित जोड़ा कल शादी के बाद आज मतदान के लिए सुबह बूथ पर पहुंचा। विकासखंड कोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में भी दुल्हन सोनाली ने किया मतदान किया। वहीं दूसरी तरफ रुड़की बूथ में खराब हुई ईवीएम ठीक हो गई है तीन मशीनें बदली गई, जिसके बाद मतदान शुरू हो गया।