Dehradun gang rape Politics Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : हरिद्वार में महिला और बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले कांग्रेस भाजपा सरकर का फूंकेगी पुतला और DM को देगी ज्ञापन। आखिर कहा और कब ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

देहरादून। हरिद्वार जनपद में महिला और उसकी छह साल की बच्ची से हुई बलात्कार की घटना के विरोध में पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में कंाग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही प्रदेश में हो रही इस प्रकार की घटनाओं के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कंाग्रेसजन कल 28 जून, 2022 को रूडकी, हरिद्वार एवं देहरादून में महिला से हुए दुराचार की घटना के विरोध में सरकार का पुतला दहन करेंगे।विजय सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार के मात्र दो माह के अल्प कार्यकाल में राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। विजय सारस्वत ने राज्य में विगत दो माह के अन्तर्गत घटित जघन्य अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 27 मार्च, 2022 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 5 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के गदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेडछाड की घटना। 13 अप्रैल, 2022 को जनपद पिथौरागढ़ के झूलाघाट में हत्या की घटना। 14 अप्रैल, 2022 को देहरादून के जाखन स्थित लाॅज में महिला की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को जनपद उधमसिंहनगर के किच्छा में साढे तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या। 14 अप्रैल 2022 को रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य पर धार दार हथियार से जानलेवा हमले की घटना तथा अब हरिद्वार में महिला से घटी बलात्कार की घटना ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। कंाग्रेस पार्टी राज्य की विगडती कानून व्यवस्था के विरोध में कल राज्य सरकार का पुतला दहन किया जायेगा।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *