( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में पहले से धड़ो में बंटी कांग्रेस और अब कांग्रेस आलाकमान के दिशा – निर्देशों पर डैमेज कण्ट्रोल तो शुरू हुआ पर कोंग्रेसी नेताओ के बीच पकती खिचड़ी कुछ अलग ही बात वयान कर रही है। वही गुटों में बंटे नेता शुक्रवार को अलग – अलग स्थानों पर अलग – अलग नेताओ से मुलाकात करते नज़र आये।
कई नेता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मिलने पहुंचे तो कुछ ने प्रीतम सिंह के घर का रुख किया।
उधर शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मदन बिष्ट और विक्रम नेगी मिले। इस दौरान दौरान डॉ. हरक सिंह रावत, विजयपाल सजवाण, राजकुमार और सदन में उप नेता सदन भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे। इसके बाद विधायक रवि बहादुर, सुमित हृदेयश भी प्रीतम सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर जो कुछ चल रहा है, इसमें सभी धड़े अपने-अपने कुनबों को मजबूत स्थिति में दिखाना चाहते हैं। इन मुलाकातों की बाकायदा मीडिया को फोटो जारी कर यह दिखाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि कौन-कौन किसके साथ है।
विधायकों की बैठक से गरमाई सियासत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की माने तो कांग्रेस पार्टी की टूट के साथ दस विधायकों की बैठक का हव्वा बनाया जा रहा था। नई पार्टी के गठन की बात कही जा रही थी। मैं पहले दिन से कह रहा था, ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। कुछ लोग कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं, उन्होंने यह सब चलवाया था। सभी बातें पार्टी के संज्ञान में हैं। वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर इन सब मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। हाईकमान को अवगत करा दिया गया है।