( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। कार्तिक के पवित्र माह में आयोजित होने वाले देव दीपावली का पर्व आज बृहस्पतिवार को धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। जोकि श्री गंगा सभा की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।
भगवान विष्णु और समस्त देवताओं का पूजन किया जाएगा
श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर हजारों दीए प्रज्ज्वलित कर भगवान विष्णु और समस्त देवताओं का पूजन किया जाएगा।
प्रज्ज्वलित किए जाएंगे ग्यारह हजार दीये
प्रतिवर्ष तीर्थ पुरोहित हरकी पैड़ी पर हजारों दीए प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली का उत्सव मनाते हैं। इस वर्ष ग्यारह हजार दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी भी तीर्थ पुरोहितों के साथ आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से पांच-पांच दीए जलाने का आह्वान
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (निरंजनी) श्रीमहंत रविंद्र पुरी और श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इस मौके पर स्थानीय निवासियों और धर्मनगरी आए श्रद्धालुओं से नजदीक के सभी गंगाघाटों या जो श्रद्धालु गंगा घाटों तक नहीं पहुंच सके वह लफ अपने – अपने घरो पर पर पांच-पांच दीपक जलाने का आह्वान किया है।
महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर यह आयोजन गुरुवार की शाम धूमधाम से किया जाएगा।