Everything went in vain in front of the Haridwar immense devotion and power of Bhole's devotees number crossed 4 crores in 11 days queues started in temples to offer water Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : भोले के भक्तों की अपर भक्ति और शक्ति के आगे सब हुआ बेकार ,11 दिनों में 4 करोड़ के पार पहुंची संख्या ,जल चढाने के लिए मंदिरों में लगी कतार। आखिर कितने और क्यों ,कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ज्ञान प्रकाश पाण्डेय )
हरिद्वार। 
सावन की शिवरात्रि पर हरिद्वार में भोले की अपार भक्ति और भक्ति दिखाई दे रही है। वहीं हरिद्वार में गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा चार करोड़ पार कर गया है। शुक्रवार की शाम तक यह संख्या चार  करोड़ 32 लाख पहुंच गई थी। इसके बाद भी कांवड़ तीर्थयात्रियों के आने और जाने का क्रम पूरी रात के साथ – साथ खबर लिखे जाने तक बना हुआ है। 
अभीतक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 दिन में ( कल शाम छह बजे तक ) 4 करोड़ 32 लाख 25 हज़ार  कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके हैं। जबकि जबसे कावंड यात्रा शुरू हुई तबसे अबतक गोताखोरों ने 62  कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया।

उधर ,श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं। भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात से ही कतार लगी हुई है।   

इसके बाद भी कावंड़ियों के आने और जाने का क्रम पूरी रात बना रहा। आज शनिवार को भी खबर लिखे जाने तक एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह अपने मातहतों के साथ हाइवे पर जमे हुए है और शिवरात्रि पर भी आने  और जाने का  क्रम बना हुआ है।

यदि प्रतिदिन के आकड़ो पर नज़र डाली जाय तो जबसे शुरू हुई कावंड यात्रा में संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।आप भी एक नज़र डालें जरूर कि किस दिन कितने कावंड़ियों ने गंगा जल भरकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। 
एक नज़र प्रतिदिन की संख्या पर 
दिनांक          संख्या ( लाखो/ करोड़ में )        डूबने से बचाये गए 
04 जुलाई          1,10,000 –                      04 
05 जुलाई          8 ,50,000 –                    06
06 जुलाई         10,50,000 –                    03 
07 जुलाई         15,20,000 –                    07 
08 जुलाई          57,50,000 –                    01 
09 जुलाई          32,40,000 –                    03 
10 जुलाई        45,15,000 –                                    06 
11 जुलाई        57,20,000 –                                    01 
12 जुलाई        67,00,000-                                      02 
13 जुलाई        68,70,000 –                                    10  
14 जुलाई       69,00,000 –                                      19 
इस आधार पर शुक्रवार शाम छह बजे तक  4 करोड़ 32 लाख 25 हज़ारभोले के भक्त गंगा जल लेकर प्रस्थान कर चुके है। जबकि पुलिस विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे तक  3 करोड़ 97 लाख भक्त जल ले कर प्रस्थान किया है। जबकि प्रतिदिन का अकड़ा उनका कुछ  रहा है। 

( पुलिस विभाग द्वारा दिए गए आकड़ों के आधार पर टोटल संख्या )

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *