Goodbye Manmohan...Manmohan Singh merged into Panchatatva, the country saluted him with tears in his eyes, National,New Delhi Slider

बड़ी खबर : अलविदा मनमोहन……..पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह ,नम आँखों से देश ने किया आखिरी सलाम ,निगमबोध घाट पर दी गई मुखाग्नि ,यह महत्वपूर्ण हस्तिया हुई शामिल। आखिर कौन -कौन ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट पुहुंचा।   इहलोक से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई जब निगमबोध घाट पर पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह भी पहुंचे।  राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हुई।  नम आंखों से राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी ने विदाई दी। 
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आने वाले वीवीआईपी गेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है।  ट्रैफिक पुलिस ने आम पब्लिक को प्रतिबंधित मार्गों पर न जाने की सलाह दी।  रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक गाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध और डायवर्जन रहा। 

आपको बता दे कि मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।  उनकी उम्र 92 वर्ष थी। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था।  उनके निधन पर केंद्र सरकार ने देश पूरे देश में और अलग-अलग कई राज्यों ने 7 दिन का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। डॉ सिंह की आज शनिवार को नई दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। 
वहीं, रक्षा मंत्रालय डॉ सिंह के अंतिम संस्कार के लिए पूरे सैन्य सम्मान प्रबंध करने का फैसला लिया।   इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देश विदेश के कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई।  गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार के पूरे कार्यक्रम और देश विदेश से आने मेहमानों की लिस्ट जारी किया था। 

अंतिम संस्कार में भाग लेने  पीएम मोदी पहुंचे 
 मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुचें पीएम मोदी।  पीएम मोदी आज 11 बजकर 30 मिनट पर निगमबोध घाट पर पहुंचें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश विदेश के गणमान्य मनमोहन सिंह की अंतिम संस्कार में भाग लेने निगमबोध घाट पर पहुंचे थे। 
मनमोहन सिंह की निधन पर भावुक हुए अशोक गहलोत
मनमोहन सिंह की निधन पर पूरे देश में शोक का लहर है।  आखिरी विदाई देने के लिए कांग्रेस के नेता दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने कहा- ‘…उन्होंने आर्थिक स्थिति को मजबूत की, उदारीकरण उनकी देन है। उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया। ऐसा व्यक्तित्व चला गया जिससे पूरा देश दुखी है।

राष्ट्रपति मुर्मू, वीपी धनखड़ के साथ PM मोदी अंतिम संस्कार में शामिल
 मनमोहन सिंह अंतिम आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ ।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह के साथ सभी सेना के चीफ स्टाफ भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।  इनके साथ ही विदेशी मेहमान जैसे कि भूटान नरेश और मॉरिशस के विदेश मंत्री भी उनकी अंतिम
 यात्रा में शामिल हुए। 

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में यह हुए शामिल 
मनमोहन सिंह के अंतिम यात्रा में भाग लेने वाले मेहमानों के नाम इस प्रकार है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनकड़, लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह।  इनके साथ ही राज्यसभा में विपक्ष के नेता, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी , राज्य रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस 
स्टाफ, आर्मी स्टाफ, नवल स्टाफ, एयर स्टाफ, डिफेंस सेक्रेट्री और होम सेक्रेटरी। विदेशी मेहमानों में भूटान नरेश और मॉरीशस के विदेश मंत्री शामिल हुए। 

=================हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त करें========================
आपके काम की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट उपलब्ध है हमारे इस वेबसाइट पर। चाहे हो रोजगार से जुड़ी खबर या हो योजनाओं संबंधी जानकारी हर अपडेट और हर खबर आपको मिलेगी हमारे इस वेबसाइट पर। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन मिले तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक इस पोस्ट के नीचे हरे रंग की पट्टी में दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते हैं और हर अपडेट का नोटिफिकेशन सबसे तेज और पहले प्राप्त कर सकते हैं। हमारे  व्हाट्सअप  चैनल से जुड़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको हर खबर का नोटिफिकेशन सब=से तेज मिल जाता है और आपसे आपके काम की कोई भी महत्वपूर्ण खबर नहीं छूटती है। Follow the News 1 Hindustan channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va4ttAp1HspyvrCzv838   

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram,Telegram पर आप फॉलो कर सकते है।==================सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें। Stay Safe , Stay Healthy================

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *