12 lakh devotees have visited so far Chardham Yatra Dehradun enthusiasm of devotees on faith is worth seein Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : चारधाम यात्रा 2023 में आस्था पर भारी श्रद्धालुओ का उत्साह देखने लायक़ ,लगभग 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु ने अबतक किये दर्शन। आखिर किस धाम में कितनो ने ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून।
 चारधाम यात्रा को एक माह का समय बीत चुका है। अब तक 12 लाख 36 हजार 11 तीर्थयात्री चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। खास बात यह है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह अब भी वैसा ही है, जैसा कपाट खुलने पर था।
सबसे अधिक उत्साह बाबा केदार के दर्शन के लिए देखा जा रहा है। सर्वाधिक श्रद्धालु यहीं पहुंचे हैं। हालांकि, बीते वर्ष से तुलना करें तो इस बार पहले महीने में चारधाम पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम है। इसकी एक वजह यात्रा की शुरुआत के साथ ही मौसम का रुख बदलना भी रहा।
22 अप्रैल को शुरू हुई थी चारधाम यात्रा
कपाट खुलने के बाद कई दिन तक चारों धाम में वर्षा-बर्फबारी होती रही, जिसका प्रभाव यात्रा पर भी पड़ा। बीते 22 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हुई थी।
हालांकि, यात्रा को पूर्ण स्वरूप 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ मिला। इससे पहले 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए थे। चारों धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने गति पकड़ ली। मौसम की चुनौतियों के बीच भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
रविवार तक 12 लाख 36 हजार 11 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक चार लाख 27 हजार 214 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। जबकि, बदरीनाथ में तीन लाख 25 हजार 578, यमुनोत्री में दो लाख 53 हजार 562 और गंगोत्री में दो लाख 29 हजार 657 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
रविवार को चारों धाम में दर्शन की स्थिति
धाम            -तीर्थयात्री
केदारनाथ-    19,886
बदरीनाथ-     17,271
गंगोत्री-         11,953
यमुनोत्री-       12,240
एक महीने में चारों धाम पहुंचे तीर्थयात्री
धाम              -वर्ष 2023          -वर्ष 2022
केदारनाथ-       4,27,214        – 4,67,524
बदरीनाथ        -3,25,578        – 4,61,654
गंगोत्री             -2,29,657       – 2,61,764
यमुनोत्री           -2,53,562       – 2,03,294
बदला नजर आ रहा ट्रेंड
चारधाम पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या पर नजर डालें तो इस बार ट्रेंड कुछ बदला नजर आ रहा है। बीते वर्षों में सबसे अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए पहुंचते रहे हैं। जबकि, इस बार सर्वाधिक भीड़ केदारनाथ में देखी जा रही है।
इसकी एक वजह केदारपुरी का नया स्वरूप भी है। धाम परिसर का कायाकल्प होने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इस बार बदरीनाथ धाम की तुलना में अब तक एक लाख एक हजार 636 अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं। गत वर्ष एक माह की यात्रा में यह अंतर महज छह हजार था। जबकि, कपाट बंद होते समय सबसे अधिक श्रद्धालुओं का रिकार्ड बदरीनाथ धाम के नाम रहा।
रंग बदलता रहा मौसम
22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली थी। चारधाम के साथ ही प्रदेशभर में वर्षा-बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट भी बर्फबारी के बीच खुले। मौसम ने सबसे अधिक चुनौती केदारनाथ में पेश की।
यहां रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के कारण एक दिन के लिए यात्रा स्थगित भी करनी पड़ी। हालांकि, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। पांच मई के बाद मौसम सामान्य हुआ तो यह उत्साह कुलांचे भरने लगा।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *