Haridwar nectar festival of freedom Slider States tricolor in every house Uttarakhand

बड़ी खबर : हरिद्वार के इस काॅलेज में हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया शुभारम्भ। आखिर कहा ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

हरिद्वार।  एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज में हर घर तिरंगा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी द्वारा किया गया।  प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह तिरंगा ही है जो प्रत्येक भारतवासी में देशभक्ति की भावना पैदा करता है तथा यह हमारी अनेकता में एकता की संस्कृति का परिचायक है। देश की एकता, अखण्डता एवं सम्प्रभुता की सुरक्षा के लिए हर घर तिरंगा जैसे कार्यक्रम अत्यन्त महत्व रखते हैं, क्योंकि यही राष्ट्र भक्ति तथा राष्ट्र प्रेम की भावना उत्पन्न करता है। प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को हर घर तिरंगा हेतु तिरंगे झन्डों का वितरण किया। 

मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने भारत की स्वतंत्रता के ऐतिहासिक पहलू पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने यह भी रेखांकित किया यह तिरंगा स्वयं में अनेकों बलिदान तथा त्याग के इतिहास को समेटे हुए है। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।  कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे 15 अगस्त, 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में पूरी गरिमा एवं उल्लास से राष्ट्र ध्वज तिरंगे को फहरायेंगे तथा अन्य नागरिकों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।  इस अवसर पर अर्थ एवं साख्यिंकी विभाग से अरविन्द यादव तथा जयपाल भी उपस्थित रहें  काॅलेज के डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. नलिनी जैन, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, रिसर्च स्कालर नितिका अग्रवाल, प्रियंका, वन्दना सिंह आदि सहित काॅलेज के छात्र रूपाली ठाकुर, साक्षी राणा, गंगा पाण्डेय, राधिका गोयल, जूली तिवारी, विशाल बंसल, गौरव बंसल, रीतिका शर्मा, अर्शिका, इशिता  खैरवाल, कामना त्यागी, अन्नू चतुर्वेदी, दिव्या, प्रिया, शिखा सिंह, शुभि कुर्ल, कीर्ति लोधी, खुशी शर्मा आदि उपिस्थत रहे।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *