Dehradun Education government schools Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में चार साल में सरकारी स्कूलों में कम हो गए एक लाख छात्र – छात्रा। आखिर किन वजहों से से छोड़े स्कूल ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। उत्तराखण्ड में प्रवेशोत्सव ,स्कूल चलो अभियान ,एमडीएम जैसी योजनाओं में लाखो – करोड़ों का बजट खपाने के बावजूद शिक्षा महमका सरकारी स्कूलों छात्रों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। बिजली, पानी, इंटरनेट ,शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से महरूम स्कूलों से छात्र-छात्राओं का मोहभंग हो रहा है।
जी हाँ ,स्थिति यह है कि पिछले 4 सालों में प्रदेशभर के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक स्कूलों में 1 लाख से अधिक छात्र घट गए हैं। इनमें से करीब 60% छात्र अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल जैसे पहाड़ी जिलों के हैं। पहाड़ों से पलायन की मुख्य वजहों में से एक बदहाल शिक्षा व्यवस्था भी है। 
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं संचालित की जाती हैं। ऐसी ही एक योजना 1 जुलाई 2001 को उत्तराखंड में भी शुरू हुई। स्कूल चलो अभियान नाम की इस योजना का उद्देश्य 6 से 14 साल तक के बच्चों को शत-प्रतिशत प्रारंभिक शिक्षा दिलाना था।

( प्रतीकात्मक फोटो )

वहीं, अप्रैल 2018 में राज्यभर के स्कूलों में सत्र शुरू होते ही प्रवेशोत्सव अभियान शुरू किया गया। जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाना था। इसके अलावा मई 2002 में दून के सहसपुर विकासखंड से मध्याह्न भोजन योजना की भी शुरुआत की गई।  
एमडीएम योजना शुरू करने के पीछे उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार की उपलब्धता कराना बताया गया लेकिन असल मायने में इस योजना को भी विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के तौर पर देखा जाने लगा। इन सभी योजनाओं के संचालन में केंद्र और राज्य सरकारें हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी करती हैं लेकिन, धरातल पर शायद ही योजनाओं का कोई प्रतिफल निकलता दिखाई दिया। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में साल 2018 से 2021 तक 1 लाख 9 हजार 960 छात्र कम हुए हैं।  
पहाड़ी जिलों में सरकारी स्कूलों में छात्रसंख्या (कक्षा 1 से 12)
जिला       2021      2020       2019     2018      4 साल में छात्र घटे
अल्मोड़ा   67569    68862    73086    80650       13081
पौड़ी        63813    65794    69514    75728       11915
टिहरी       82108    83378    86517    92855       10747
नैनीताल    82352    85396    86804    91321         8969
पिथौरागढ़  51194    52705    55250    59218         8024
चम्पावत    34222    34052    35479    37417         3395
बागेश्वर      30630    31412    33198    35844         3214 

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *