Dehradun inflation rate National Sample Survey Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : शहरी क्षेत्रों में महंगाई मामले उत्तराखण्ड देश में पंहुचा औवल नंबर पर। आखिर ओवरऑल लिस्ट में कौन सा प्रदेश है किस नंबर पर ? Tap कर जाने

Spread the love

(  ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। आपको शायद ही विश्वास होगा कि उत्तराखण्ड के शहरी क्षेत्रो में मंहगाई की दर देश में सबसे ज्यादा है। जी हाँ ,आपको भी नहीं हुआ ना विश्वास,पर यही सच्चाई है। 
नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस से जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट के हिसाब से उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों में महंगाई की दर सबसे ज़्यादा 7.62% है।  उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में महंगाई की दर 5.71% पाई गई।  इन आंकड़ों के हिसाब से दावा यह है कि शहरी क्षेत्रों की महंगाई के मामले में उत्तराखंड देश में नंबर वन राज्य है।  हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महंगाई एक बड़ा मुद्दा रहा।  अब इन आंकड़ों के सामने आने के बाद एक बार फिर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हुआ है और कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। 
एनएसएसओ की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, ‘केंद्र के इस डेटा से साफ ज़ाहिर होता है कि उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश भर के लोग महंगाई से किस तरह परेशान हैं।  भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों का दंश आम आदमी झेल रहा है।’ आपको बताएं कि सबसे ज़्यादा ओवरऑल महंगाई के मामले में हरियाणा देश में नंबर वन राज्य है, जहां 7.23% महंगाई दर है और इस लिस्ट में उत्तराखंड 8वें नंबर पर है, जहां ओवरऑल महंगाई दर 6.38% देखी गई। 
महंगाई से सबसे ज़्यादा त्रस्त राज्य
हरियाणा इस लिस्ट में टॉप पर है। इन आंकड़ों पर आधारित न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अव्वल हरियाणा और 8वें नंबर पर उत्तराखंड के बीच में महंगाई के मामले में ये राज्य और हैं :-
पश्चिम बंगाल                      — 7.11%
जम्मू और कश्मीर              — 6.74%
तेलंगाना व हिमाचल प्रदेश  — 6.72%
उत्तर प्रदेश                        — 6.71%
मध्य प्रदेश                         — 6.52%
महाराष्ट्र                              — 6.74%

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें
Stay Safe , Stay Healthy
मास्क के साथ-साथ , हाथो को धुले जरूर।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *