( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
भागलपुर। बिहार में अपराध की एक अनोखी घटना घटित हुई। एक पुरुष ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अपने ससुर को फोन कर बोला कि आपकी बेटी की हत्या कर दी है मैंने। इतना ही नहीं आरोपी पति सीधे ठाने जा पहुंचा और पत्नी की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहले तो इसे मजाक समझा लेकिन कुछ देर बाद संबंधित थाने से मामले की सत्यापन कराया गया तो घटना सही निकली जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी की हत्या की ये घटना भागलपुर की है। जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर में रहने वाले दीपक कुमार ने अवैध संबंध के आरोप में अपनी पत्नी की रविवार को गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने महिला थाने में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस से कहा कि वह पत्नी की हत्या कर वहां पहुंचा है। हत्यारा पति नीलकंठ नगर कॉलोनी का रहने वाला दीपक कुमार है। उसने बताया कि उसकी पत्नी नंदनी कुमारी का कई लोगों के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध वह कई सालों से कर रहा था।
छोटी बेटी को भी मारने का किया प्रयास
अवैध संबंध को लेकर परिवार में शनिवार की रात पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने छोटी बेटी वर्षा का गला घोंटने का प्रयास किया था। इसको लेकर वह रात भर परेशान रहा लेकिन अगले ही दिन उठने के बाद फिर से पत्नी ने विवाद शुरू कर दिया और घर छोड़ने की बात कह कर उसे लात मार दी।
अवैध संबंध को लेकर ताने
आपसी विवाद के बाद दीपक कुमार ने सामान बांधने वाले रबर की रस्सी से पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने बताया कि उसे इस हत्या का कोई मलाल नहीं है। उसकी पत्नी के अवैध संबंध की चर्चा मोहल्ला, समाज और अस्पताल में होने लगी थी। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर लोग उसे ताने भी देने लगे थे।
पापा ने बथरूम में बंद कर दिया
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। बच्चों का कहना है कि घटना के समय उन दोनों को पापा ने बाथरूम में बंद कर दिया था। महिला के शव का इशाकचक पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया।
फोन कर कहा बेटी को मार दिया..आकर देख लीजिए
इस घटना के बाद महिला की भाभी प्रीति देवी ने बताया कि पत्नी को मारने के बाद दीपक ने अपने ससुर को भी कॉल किया था। कॉल कर उसने बताया कि, बेटी को मार दिए हैं, आकर देख लीजिए. महिला का मायके भीखनपुर में ही है। दीपक के कॉल जाने के बाद महिला का भाई और भाभी वहां पहुंचे तो देखा कि उसका शव वहां पड़ा हुआ था। प्रीति ने भी बताया कि दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।