( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
हरिद्वार। नगर निगम टीम द्वारा गिले और सूखे कूड़े को अलग अलग करने के लिए चलाया जागरूक अभियान चलकर जागरूक किया। नगर निगम द्वारा यह जागरूकता अभियान जवालापुर के वार्ड 32 नाथनगर में नगर निगम की टीम द्वारा लोगों को गिले और सूखे कूड़े को अलग अलग करने के लिए चलाया गया।
जिसमें नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती और नाथनगर वार्ड 32 के पार्षद अनुज सिंह ने टीम के साथ घर घर जाकर कूड़े को अलग अलग रखने के बारे में बताया ओर उसी तरह कूड़ा वाहन में देने के लिए समझाया गया।
नगर निगम द्वारा हर प्रकार की कोशिश अमल में लायी जा रही है स्वच्छता अभियान में सभी को पछाड़ कर प्रथम स्थल हासिल किया जाये।
आज के इस अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ धिरेन्देर सिंह सफ़ाई निरक्षक सुनित कुमार,मनोज कुमार,विकास छाचर,विकास चौधरी,अर्जुन सिंह,सुनील मलिक,पर्यावरण पर्यवक्षक दीपक चावरिया,कासाग्रीन से हिमांशु राणा,मुराद अली,राकेश भारद्वाज ,जीआइजेड से नितेश चंदेरकेर और टीम अविरल से आकाश और सुप्रिया रहे।
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।