( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए नए ट्रैफिक नियम जारी किया है। भारतीय सड़कों पर हर साल 1.5 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवाते हैं और इनमें से अधिकांश मौतें लोगों की लापरवाही से होती है। जिसके चलते अब ट्रैफिक पुलिस को सतर्क कर दिया है। अर्थात अब से नए ट्रैफिक नियम लागू किए गए हैं। सड़क सुरक्षा विधेयक में सभी प्रकार के यातायात अपराधों के लिए प्रतिबंधों और दंडों का विस्तृत विवरण दिया गया है। अब आपको सड़क पर वाहन चलाने के लिए सभी डॉक्युमेंट्स रखने होंगे।
आप इन नियमों का पालन नहीं करते है तो आपको चालान का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं रहती है। इस लिए इन नए ट्रैफिक नियमों की सम्पूर्ण जानकारी आपको होना आवश्यक है। न्यू ट्रैफिक रूल्स की सम्पूर्ण लिस्ट आपको नीचे उपलब्ध कराई गई है।
केंद्र सरकार ने यातायात अपराधों को कम करने का फैसला किया है। जिसमे आपको बड़े स्तर पर भुगतान करना पड़ सकता है। सरकार ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक 2016 को पेश किया इस सड़क सुरक्षा विधेयक में सभी प्रकार के यातायात उल्लंघनों के लिए दंड और जुर्माने की रूपरेखा दी गई है।
New Traffic Rules 2023 चालान लिस्ट
भारत में प्रत्येक कार और मोटरसाइकिल के पास एक वैध मोटर बीमा योजना होनी चाहिए। यदि आपकी पॉलिसी समाप्त हो जाती है तो आप पर रु. 4,000 तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए, वर्तमान की समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी योजना को नवीनीकृत करना ही इस तरह की फीस को रोकने का एकमात्र तरीका होगा।
ट्रैफिक नियम | चालान की राशि |
हेलमेट (पिछला व्यक्ति) | 100 रुपए |
हेलमेट (अगला व्यक्ति) | 1000 रुपए |
बिना नंबर प्लेट | (500+2000) रुपए |
काला शीशा | (500+2000) रुपए |
बिना सीट बेल्ट | 1000 रुपए |
सरकारी आदेश की अलवेहना | 2000 रुपए |
नो पार्किंग | 50 रुपए |
बिना लाइसेंस | 5000 |
नाबालिग के साथ गाड़ी चलाना | 25,000 रुपए |
हल्के वाहन के साथ ओवर स्पीड | 2000 रुपए |
खतरनाक तरीके से वाहन चलाना | 5000 रुपए |
गलत दिशा में चलाना/गलत यूटर्न/वन वे में प्रवेश | 5000 रुपए |
सिग्लन नहीं होना | 5000 रुपए |
वायु प्रदूषण | 10,000 रुपए |
ट्रैफिक सिग्नल नही मानना | 5000 रुपए |
स्टॉप लाइन से आगे बढ़ना | 5000 रुपए |
गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना | 5000 रुपए |
बिना इनस्योरेंश | 2000 रुपए |
ट्रिपल सवारी | 1000 रुपए |
- Indian Traffic Rules
अगर आप भी वाहन चलाते हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा आपको सवारी करते समय हमेशा हेलमेट पहनना अनिवार्य है। आप सभी सवारों द्वारा संकेतकों का उपयोग किया जाना चाहिए, दुपहिया वाहन पर दो से अधिक स्वारी नही बैठा सकते।
वाहन चलाते समय चालक को हर समय सड़क पर ध्यान देना चाहिए वाहन चालक को रियरव्यू मिरर का उपयोग अनिवार्य है।
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर भी आपका चालान काटा जाएगा वाहन चलाते समय हमेशा सीटबेल्ट लगाएं।
अपनी कार का बीमा समय समय पर कराते रहना चाहिए वाहन चालक को ट्रैफिक लाइट का पालन नही करने पर आपका वाहन जपत कर लिए जायेगा।