Almora drug smugglers Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : SSP ALMORA की पुलिस टीम का नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ वार,20 पेटी अवैध शराब के साथ 02 गिरफ्तार, कार सीज। आखिर कहा ? Tap कर जाने 

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )

अल्मोड़ा। थाना भतरौंजखान पुलिस ने कार में 20 पेटी अवैध शराब के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है ,साथ ही कार सीज किया गया है।  आपको बता दे कि एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा  आजकल एस0ओ0जी0 टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गया है।

जिस क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपेक्ष में  02 अगस्त 2022 की रात्री थाना भतरौजखान की चौकी भिकियासैण की पुलिस टीम द्वारा भिकियासैण चौकी तिराहे पर रात्री चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UA01-6366 आल्टो कार को रोककर चैक किया गया, वाहन में 02 व्यक्ति बैठे थे। जिनके कब्जे से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब Soulmete Black Deluxe Whisky( 08 पेटी में 196 बोतल 04 पेटी में 96 अद्दे व 8 पेटी में 384 पब्बे) बरामद होने पर दोनों व्यक्तियो को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में धारा 60 / 72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।                                                                                                                   थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक  संजय  पाठक  ने बताया कि दोनों युवक अवैध शराब  को भतरौजखान से चौैखुटिया की तरफ  बेचने के लिए ले जा रहे थे ।                                             गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम-

1- हरीश सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र स्व० मोती सिंह निवासी ग्राम भिलकोट थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर 2- गौरव क्वारबी उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व0 देवेन्द्र क्वारबी निवासी बदहाड थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा

बरामदगी –

कुल 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब*कीमत 1,20,000 रु0 

पुलिस टीम
1- प्रभारी चौकी मदन मोहन जोशी, चौकी भिकियासैण 2- कानि0  हरीश पाण्डे3- कानि0 मनोज रावत 4- कानि0 शमीम अहमद5- कानि0  महेन्द्र कुमारAttachments area

news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *