change the names of cities Dehradun political heat Slider States Uttarakhand

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के लैंसडाउन सहित शहरों के नाम बदलने पर राजनीती गरमाई ,पूर्व CM हरदा ने उठाए सवाल। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। लैंसडाउन सहित तमाम शहरो के नाम बदलने की तैयारियों पर उत्तराखण्ड में राजनीती शुरू हो गई है। इतना ही नहीं पूर्व CM हरीश रावत ने सवाल उठाये है।  पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जब सरकारों के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं होता है, तब वो पुराने कभी ब्रिटिश कालीन, कभी मुगलकालीन नामों को बदलने का एक प्रपंच रचते हैं। बेहतर होता कि सरकार नाम बदलने की बजाय अंग्रेजों के समय के कानून बदलती। जिनसे लैंसडोन की जनता घुट रही है।
पूर्व सीएम ने नाम बदलने को सरकार की अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। कहा कि अब यही कहानी उत्तराखंड में भी दोहराई जा रही है। लैंसडाउन एक विश्व प्रसिद्ध नाम है। सरकार नाम तो बदल रही है। लेकिन अंग्रेजों के उस कानून, जिससे वहां की नागरिक आबादी है का दम घुट रहा है, उसे नहीं बदल रही है।
उसी तरीके से देहरादून में भी कुछ कैंट क्षेत्र हैं। मसूरी में भी हैं। यहां भी कुछ नाम अंग्रेजों ने रखे हैं। यह विश्व प्रसिद्ध नाम हैं। मसूरी विश्व प्रसिद्ध नाम है। क्या सरकार उसका भी नाम बदलेगी। लैंसडाउन और रानीखेत विश्व प्रसिद्ध नाम है। नैनीताल को छोटा लंदन भी कहा जाता था। ऐसे में क्या सरकार उसका भी नाम बदलेगी।
क्योंकि उसके साथ अंग्रेजों की पहचान लगी हुई है। नाम बदलना भारतीय जनता पार्टी का जुमला है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस जुमले में फंसने की बजाय राज्य के लोगों के भाग्य बदलने के काम में लगना चाहिए। कुछ काम जमीन पर दिखाना चाहिए। जिससे लोग कह सकें कि हमारी सरकार है।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।
news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *