( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
खटीमा। महिला अस्पताल के सामने ही महिला ने आधी रात को बच्चे को जन्म दिया। हालत यह है गर्भवती घंटो अस्पताल के गेट पर कराहती रही और अस्पताल स्टाफ उसकी सुध लेने को नहीं आया। जब गेट के सामने गर्भवती की डिलीवरी हो गई। बच्चे के जन्म की सुचना पर अस्पताल स्टाफ आनन फानन में वार्ड में ले गए। महिला की बिगड़ती हालत को देख परिजन परेशान थे।
जानकारी के अनुसार तड़के प्रसूता का दर्द इतना बढ़ गया कि वह गेट के पास ही घास के छोटे से मैदान में चली गई। वहीं उसकी डिलीवरी हो गई। जब बच्चे के जन्म होने की जानकारी स्टाफ को मिली तो आनन फानन में मौके पर पहुंचकर महिला को वार्ड में ले जाया गया।
इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली यह घटना ऊधमसिंह नगर के खटीमा के श्रमिक परिवार के साथ घटी। वहां के बरिअंजनिया गांव के रहने वाले मनोज कुमार की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति गर्भ से थीं।