* एसपी क्राइम/ यातायात श्रीमती रेखा यादव को दिया गया मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक।
( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार मे तैनात 11 पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक देकर अंलकृत किया गया। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों से जनपद हरिद्वार में बतौर एसपी क्राइम/ट्रैफिक श्रीमती रेखा यादव व का0 धीरेन्द्र सिंह चौहान द्वारा विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्राप्त किया गया।
सेवा आधार एवं विशिष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा निरीक्षक मनोज मैनवाल व उ0नि0मनोहर भण्डारी सहित 09 पुलिस कर्मियों ने सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त किया।गर्व के इस क्षण पर एसएसपी अजय सिंह ने सभी पदक विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी यूं ही हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ाने की आशा जताई।
*विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
1- श्रीमती रेखा यादव, एसपी क्राइम/ ट्रैफिक हरिद्वार। 2- का0 944 ना0पु0 धीरेन्द्र सिंह चौहान
*सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
1- उ0नि0 स0पु0 प्रवीण कुमार
*विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
1- निरीक्षक ना०पु० मनोज मैनवाल2- उ0नि0मनोहर भण्डारी3- हे0कां0 337 ना०पु० पंचम प्रकाश4- हे0कां0 325 ना०पु० गीतम सिंह5- म0हे0कानि 188 शर्मिला बिष्ट6- कां 0 516 ना०पु०निर्मल सिंह रांगड7- कां 0 314 ना0पु0 सतीश नौटियाल8- कां0 519 ना०पु० राजेन्द्र सिंह