( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
देहरादून। राजधानी के मसूरी रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में हाउसकीपिंग महिला स्टाफ से बाथरूम में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप होटल में ठहरे नाबालिक पर लगे है , मेडिकल में पुष्टि होने के उपरांत आरोपी को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है आज उसे जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जायेगा।
पुलिस के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें।
आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
होटल में मचा हड़कंप, सारे मेहमान हुए इकट्ठा
होटल में आरोपी का परिवार दो दिन पहले आकर ठहरा था। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन इससे पहले ही यह वारदात हो गई। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। कमरों में ठहरे मेहमान भी बाहर आ गए।