nainital nainital lake serious crisis Slider States The water level of the lake fell to the highest in history Uttarakhand

बड़ी खबर : नैनीताल झील पर गंभीर संकट ,सितमबर में झील का जलस्तर अब तक के इतिहास में सर्वाधिक गिरा। आखिर कैसे और क्यों ? Tap कर जाने

Spread the love

( ब्यूरो ,न्यूज़ 1 हिन्दुस्तान )
नैनीताल।मानसून सीजन में औसत से कम वर्षा आगामी दिनों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रही है। कम वर्षा के चलते इस मानसून नैनी झील का जलस्तर बेहद कम हो गया है। इस सीजन में यहां बारिश और नैनीझील का जलस्तर आज तक के इतिहास में सबसे कम है।
कम बारिश होने के कारण नैनीताल के प्राकृतिक जलस्रोत भी पूरी तरह रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। यही हालत रही तो अगली गर्मियों में जलसंकट से गुजरना पड़ सकता है। इस वर्ष मानसून में महज 565 मिमी ही वर्षा हुई, जो कि मानसून के दौरान बेहद कम है।
दस जून से शुरू होने वाला मानसून नैनीताल तक माह अंत तक पहुंच जाता है। मगर इससे पूर्व ही नैनीताल में अच्छी खासी वर्षा रिकार्ड की जाती है। मगर इस वर्ष वर्षा के लिहाज से मानसून सूखा रह गया। करीब तीन माह के मानसून काल में 565 मिमी ही वर्षा दर्ज हो पाई है। नतीजतन नैनी झील की हालत भी नहीं सुधर सकी।
वर्षा कम होने से झील अपने उच्च स्तर को नहीं छू सकी। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में झील का जलस्तर सामान्य से आठ फीट ऊपर बना हुआ है। जोकि बीते वर्ष 12 फीट था। यदि शीतकाल में अच्छी वर्षा और बर्फबारी नहीं हुई तो गर्मियों में जल संकट गहरा सकता है।
बीते पांच वर्षो में यह रहा झील का जलस्तर व वर्षा
वर्ष जलस्तर वर्षा जनवरी से अब तक
2022- 8 फीट- 1108 मिमी
2021- 12 फीट- 1773 मि मी
2020- 11.3 फीट- 1567 मिमी
2019- 8.9 फीट- 1325 मिमी
2018- 11.8 फीट- 1865 मिमी
2017- 9.5 फीट- 3084 मिमी
झील की सेहत भी ठीक नहीं
कुमाऊं विवि नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलाजी सेंटर की शोध छात्र चेतना तिवारी के शोध में नैनीताल की झील में लेड व आयरन की मात्रा अधिक पाई गई है। सामान्य तौर पर प्रति लीटर 0.05 मिलीग्राम लेड होना चाहिए, लेकिन यहां की झीलों में लेड 0.06 से 0.08 प्रतिशत प्रत मिलीग्राम पाया गया है। आयरन भी अधिक पाया गया है। इसके अलावा झील में मछलियां पारिस्थितिक तंत्र को बिगाड़ रही हैं।

पढ़े Hindi News ऑनलाइन और देखें News 1 Hindustan TV  (Youtube पर ). जानिए देश – विदेश ,अपने राज्य ,बॉलीबुड ,खेल जगत ,बिजनेस से जुडी खबरे News 1 Hindustan . com पर। आप हमें Facebook ,Twitter ,Instagram पर आप फॉलो कर सकते है। 
सुरक्षित रहें , स्वस्थ रहें।
Stay Safe , Stay Healthy
COVID मानदंडों का पालन करें जैसे मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना आदि।


news1 hindustan
अब आपका अपना लोकप्रिय चैनल Youtube सहित इन प्लेट फार्म जैसे * jio TV * jio Fibre * Daily hunt * Rock tv * Vi Tv * E- Baba Tv * Shemaroo Tv * Jaguar Ott * Rock Play * Fast way * GTPL केबल नेटवर्क *Top Ten खबरों के साथ देखते रहे News 1 Hindustan* MIB ( Ministry of information & Broadcasting, Government of India) Membership
http://news1hindustan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *